फोटो नंबर- 08डॉ. सतीश बड़ेसरा को उपाधि प्रदान करते अतिथि। स्रोत : परिजन
नारनौल। गांव गहली निवासी डॉ. सतीश बड़ेसरा ने श्री जेजेटी विश्वविद्यालय, झुंझुनू से फार्मेसी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध ओफ्लॉक्सासिन और मेरोपेनेम दवाओं के दीर्घकालिक प्रभाव वाले ठोस लिपिड नैनोपार्टिकल के निर्माण और परीक्षण पर आधारित रहा। यह शोध आधुनिक दवा वितरण प्रणाली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। उनके पिता सतबीर सिंह और भाई डॉ. राकेश कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। कंवर सिंह, राजबीर सिंह, बीर सिंह, हुकम चंद, एसआई रामअवतार सहित अनेक लोगों ने डॉ. सतीश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। संवाद