फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास पर किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार नारनौल व अटेली में लगभग 51 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मंत्री ने नारनौल में लोक निर्माण विश्राम गृह में अतिरिक्त ब्लॉक का शिलान्यास किया। यह ब्लॉक लगभग सवा साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होगा। वहीं, अटेली में लगभग 40 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जब बीजेपी सरकार बनी तब हरियाणा को बने हुए 48 साल हो गए थे। एक नवंबर 1966 से अक्टूबर 2014 तक 48 साल में 64 आरओबी व आरयूबी थे। वर्तमान सरकार ने 40 आरओबी व आरयूबी के उद्घाटन कर दिए और तीन-चार महीने में लगभग 48 बनकर तैयार हो जाएंगे। विधानसभा अटेली व नांगल चौधरी राजस्थान राज्य के साथ लगती 33 फुट चौड़ी सड़कों को बनवाया है। 33 फुट के सभी रास्ते पक्के है।
मंत्री ने कहा कि मनोहर लाल की सरकार ने जितना विकास किया है, उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया है। दक्षिण हरियाणा के आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य किया है। जब हरियाणा पंजाब से अलग हुआ तब केवल पांच नेशनल हाईवे थे। इसके बाद 2014 तक 11 नए नेशनल हाईवे नए बने। वर्तमान सरकार में 33 नेशनल हाईवे हैं। नारनौल से चंडीगढ़ जाएंगे तो लगभग चार घंटे में पहुंच जाएंगे। इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। अल्प समय में ही रेलवे ओवर ब्रिज का बनना व उद्घाटन होगा गर्व की बात है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, नगर परिषद की चेयरमैन भारती सैनी, सत्यव्रत शास्त्री, नरेंद्र झिमरिया, सरदार गुरमेल सिंह, अजीत सिंह, प्रमोद कुमार व प्रशासन की ओर से एसडीएम महेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इससे पहले अटेली में गांव बोचड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में समानता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने पॉलीथिन उपयोग न करने की अपील की। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि मंत्री ने इस क्षेत्र की सड़कों का ही नहीं बल्कि प्रदेश की सड़कों के निर्माण कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज इस क्षेत्र की सड़के अपने आप में एक मिसाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें