फोटो नंबर 19- गांव बापडोली में आयोजित हरी चुनरी चौपाल में महिलाओं को संबोधित करती नैना चौटाला।
- फोटो : Narnol
प्रदेश में जेजेपी की सरकार बनने पर युवा, किसान, मजदूर, दुकानदार, सरकारी कर्मचारियों व महिलाओं की आमदनी बढ़ाई जाएगी। प्रदेश के हर गांव में पीने के लिए शुद्ध आरओ का पानी मिलेगा, सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज होगा, सरकारी स्कूलों में बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा मिलेगी। उक्त बात डबवाली की विधायिका नैना सिंह चौटाला ने रविवार को पास के गांव बापड़ोली में हरी चुनरी चौपाल के दौरान व्यक्त किए। नैना सिंह ने महिलाओं से कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को निराश किया, किसान-मजदूर को बर्बाद किया, व्यापारी-दुकानदारों को परेशान किया व कर्मचारियों को हताश किया। स्कूल, स्टेडियम, कार्यालय जाने वाली महिलाओं के साथ-साथ घरेलू महिलाएं असुरक्षा की भावना से घिरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेजेपी के सत्ता में आने पर सरकार सबसे पहले महिलाओं की आमदनी बढ़ाएगी, पहली ही कलम से किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, किसानों को उनकी फसल के न्यूनतम मूल्य पर 10 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा, बेटियों की फीस पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर राजेंद्र, अध्यक्ष शीला यान, रमेश पालड़ी, सिलोचना ढिल्लो, कमलेश सैनी, मंजू चौधरी, डॉ. विजय सांगवान , तेजप्रकाश यादव, रविंद्र, डीएन यादव, रोहतास, सुरेश शास्त्री, सुरेन्द्र पटीकरा, सुरेश पटीकरा, संजीव गुप्ता, नीलम, सुविधा शास्त्री, जगदीश सीहमा, कर्नल कर्णसिंह, विरेन्द्र घाटासेर तथा महेन्द्र बडेसरा आदि भी उपस्थित थे।