फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में 3036 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई

Sun, 03 Mar 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई गई। डॉ. बाबूलाल के नेतृत्व यह अभियान चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. विक्की पुनिया ने बताया कि अर्बन एरिया में 26 बूथ बनाए गए। इन 26 बूथों पर 104 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, झुग्गी झोपड़ियों, नागरिक अस्पताल, सभी आंगनबाड़ी में 0 से 5 वर्ष के बच्चों पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई गई। 26 बूथों में चार सुपरवाइजर की डयूटी लगाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. विक्की पुनिया ने बताया कि 26 बूथों पर 3036 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। 5000 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्लम एरिया में मोबाइल टीम द्वारा 0 से 5 वर्ष बच्चाें को पोलियाे की दो बूंद पिलाई गई।
माधाेगढ़ पीएचसी में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई
सतनाली। पूरे देश भर में 0 से 5 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने माधोगढ़ पीएचसी में पोलियो अभियान का एक बच्चे को पोलियो पिलाकर शुभारंभ किया। अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कंवर सिंह यादव ने अभिभावकों से अपील की है कि अभियान के दौरान सभी अभिभावक जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। वर्तमान में भारत पोलियो मुक्त है।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र सीगड़ा में तेजस को दो बूंद पोलिया की दवा पिलाई गई
महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र सीगड़ा में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का विधिवत शुभारंभ एसएमओ डॉ. प्रभा यादव सीएचसी सेहलंग की ओर से बेटा तेजस यादव को दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर डॉ नंदिनी, राजेश बाई, सविता, शकुंतला, रामप्यारी, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
झुग्गी झोपड़ी और ईंट भट्टो के 128 बच्चों को पिलाई पोलिया ड्रॉप
महेंद्रगढ़। पीएचसी मालडा बॉस के अधीन आने वाले सभी गांवों के 0 से 5 वर्ष तक के 1830 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। पीएचसी मालडा बॉस के अधीन आने वाले गांवों पीएचसी के इंचार्ज एमओ डाॅ. विश्वशक्ति ने कुल 18 बूथ बनाए और एक मोबाइल टीम बनाई और 5 सुपरवाइजर बनाए। सभी 18बूथों पर कुल 1702 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई और मोबाइल टीम ने 128 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। झुग्गी झोपड़ी और ईंट भट्टो के 128 बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई।
68 बूथों पर पिलाई 6780 बच्चों को पोलियो की खुराक
कनीना। कनीना के विभिन्न बूथों पर जीरो से पांच आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। 68 बूथ बनाए गए थे जहां पर 6780 बच्चों को पहले ही दिन खुराक पिलाई गई है। आगामी दो दिनों में घर-घर जाकर टारगेट पूरा किया जाएगा 150183 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डाॅ. सुंदरलाल एसएमओ ने बताया कि कनीना के अलावा मुंडिया खेड़ा, दोंगड़ा अहीर के विभिन्न गांवों में 68 बूथ बनाए गए है। प्रत्येक बूथ पर चार-चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें