फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाईकर्मियों की अनदेखी से ओवरफ्लो हो रही नालियां

Sun, 03 Mar 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांवों में नियुक्त कुछ सफाई कर्मियों की अनदेखी से नालियां ओवरफ्लो होने से रास्तों में गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे रास्ते में कीचड़ की स्थिति बनने से ग्रामीणों का आवागमन करना मुश्किल बना हुआ है। वही गंदगी में मच्छरों की भरमार होने से मच्छर जनित बीमारियों के उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने आबादी के मुताबिक हर गांव में सफाई कर्मी नियुक्त कर रखे हैं। पंचायत के अंतर्गत आने वाले सफाई कर्मियों को सफाई के सख्त निर्देश है। परंतु कुछ सरपंचों की अनदेखी से सफाई कर्मी भी नियमित सफाई करना भूल गए है। जिससे नालियां ओवरफ्लो हो रही है। नालियों का गंदा पानी आम रास्ते में जमा हो रहा है। इससे रास्ते से पैदल चलना तो दूर की बात दुपहिया वाहन का निकलना भी मुश्किल बना हुआ है। गंदगी से मच्छरों की भरमार हो चुकी है। सफाई कर्मी को शिकायत करने पर भी उनकी समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। इससे गांवों में नियुक्त सफाई कर्मियों का कोई फायदा नजर नही आ रहा है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाकर नालियों की नियमित सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें