फोटो संख्या:54- सीईटी परीक्षा के दौरान परीक्षा सेंटर पर पहुंचाती पुलिस कर्मचारी--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। सीईटी की पहली पाली में तीन परीक्षार्थियों के दूसरे सेंटर पर उतरने के बाद पुलिस टीम ने महज दस मिनट में परीक्षार्थियों को उनके मूल केंद्रों पर पहुंचाया।
चरखी दादरी जिले में पहुंचे तीन परीक्षार्थियों को जब पता चला कि वह दूसरे परीक्षा केंद्र की शटल बस में बैठ गए हैं। इसके बाद तीनों आईटीआई गेट के पास उतर गए। इसी दौरान पुलिस की राइडिंग टीम में शामिल एएसआई जितेंद्र, एचसी इंद्रजीत, महेंद्र, सिपाही अरविंदव सतीश, एसआई सविना व एसपीओ प्रमिला की टीमें वहां से गश्त कर रही थी। परीक्षार्थियों ने पुलिस वाहनों को रोककर पुलिस टीमों को बताया।
ऐसे में एसपी की एस्कॉर्ट व बाइकों से तीनों परीक्षार्थियों को उनके मूल परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया। जब परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश में महज 10 मिनट का समय था तो इन परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें थीं।
फोटो संख्या:54- सीईटी परीक्षा के दौरान परीक्षा सेंटर पर पहुंचाती पुलिस कर्मचारी--स्रोत- पुलिस