फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत्त होकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। इस बार होली में हर चौक-चौराहों पर पुलिस की नजर रहेगी। असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी के हर चौक चौराहे पर पुलिस की नजर रहेगी। त्योहार पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। त्योहार में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस जुटी हुई है। शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। होली के दौरान कोरोना के गाइड लाइन का हर हाल में अनुपालन होगा। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर पर ध्यान ना दें, कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावा शराब कारोबारी की भी सूचना दें।
विज्ञापन

इन पर होगी कार्रवाई
1. जबरन गुब्बारा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई।
2. हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
3. राहगीरों को परेशान करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
4 अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
5 रंग फेंकने वालों और जबरन रंग लगाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें