फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर लैब के जरिए अपराधियों तक पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जल्द ही साइबर लैब बनाई जाएगी। पुलिस टीम ने काम शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय में इसी माह स्थापित की जाएगी। यह लैब साइबर अपराध के मामलों को सुलझाने में सहयोगी बनेगी। पुुलिस में नियुक्त बीटेक पास कर्मियों को इस लैब में तैनात किया जाएगा। जिले में अपराधों पर अंकुश के लिए तीन नए थानों का भी प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इन अपराधों को सुलझाने के लएि साइबर सैल पर जिम्मेदारी है। जिसमें पांच-छह कर्मचारी काम कर रहे हैं। इंटरनेट, सोशल मीडिया, बैंकिग फ्रॉड से लेकर साइबर क्राइम के अन्य जटिल मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अत्याधुनिक साइबर लैब की स्थापना जाएगी। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज होने वाले साइबर क्राइम के मामलों की जांच में यह केंद्र न केवल सहयोग करेगा बल्कि जिले में फैले साइबर जालसाजों के नेटवर्क को भी तोड़ेगा। इस लैब के जरिये साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। लैब में बीटेक पास पुलिस कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। लैब में आधुनिक कंप्यूटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।इसी लैब में लापता लोगों की खोजबीन के लिए अलग से टीम रहेगी।
साइबर क्राइम की इस प्रकार की घटनाएं हैं सबसे अधिक
सोशल मीडिया पर मिलने वाली धमकियां
फर्जीवाड़ा कर खाते से पैसा निकालना
ई-मेल स्पूफिग कर फर्जीवाड़ा
सोशल मीडिया फ्रॉड
फर्जी कॉल सेंटर के जरिए फोन कर विभिन्न प्रकार का झांसा देकर ठगी
ऑनलाइन शॉंपिंग के नाम पर ठगी
टॉवर लगवाने के नाम पर पैसा हड़पना
फोन के जरिए धमकी देकर फिरौती मांगना
तीन थानों का भेजा जाएगा प्रपोजल
जिले में अपराध को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन तीन और थाने स्थापित करने जा रही है। सिटी थाना नारनौल, कनीना सिटी थाना, निजामपुर में थाने स्थापित किए जाएंगे। नारनौल में सिटी थाना पहले से ही है ।बढ़ती घटना और अपराध को लेकर यहां एक ओर थाना स्थापित किया जाएगा। इस प्रपोजल इसी माह बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

वर्जन:
इसी माह साइबर लैब स्थापित की जाएगी। इससे साइबर क्राइम अपराधों को सुलझाने में मदद मिलेगी। बीटेक पास युवा पुलिसकर्मियों को इसमें तैनात किय जाएगा। जिले में तीन थाने और बनाए जाने का प्रपोजल बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें