फोटो नंबर-19अटेली में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेंद्रगढ़ पुलिस ने आरपीएफ के जवानों के साथ शुक्रवार को अटेली शहर में फ्लैग मार्च निकाला। महेंद्रगढ़ पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस जवानों द्वारा अटेली शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने व चुनाव को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले, आमजन को उकसाने, भड़काने व शांति भंग करने वाले असामाजिक शरारती स्वार्थी तत्वों पर पुलिस द्वारा लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।