फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 220 परिवार पहचान पत्रों की ठीक की त्रुटियां

Fri, 05 Jan 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आगामी 26 जनवरी तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को महेंद्रगढ़ खंड के गांव खेड़की व खायरा पहुंची। गांव खेड़की में पंचायत समिति सदस्य रणबीर व खायरा में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारणी सदस्य नवीन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों विकसित भारत की शपथ दिलाई। नवीन शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों द्वारा आए अधिकारी आप लोगों की समस्याएं सुनेंगे व उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव खेड़की में गांव के सरपंच ने सबसे बुजुर्ग पुरुष हरलाल को लोई ओढ़ाकर सम्मानित किया व गांव खायरा के सबसे बुजुर्ग अमीलाल व खेड़की में गांव के स्कूल के टॉपर नैना, मंचन, प्रेरणा, महक, गरिमा, धीरज, मोनिका, शुभम, घनश्याम, मनीष, पायल, नैंसी को कॉपी पेन देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार गांव खायरा में करुणा, वंशिका, अंशिका, गौरव, इशू, ईश्वर को सम्मानित किया।
इस मौके पर विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर नागरिकों की पेंशन, परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य आदि की सेवा दी। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से 2 नागरिकों की पेंशन बनाई। उज्ज्वला योजना के तहत 7 नागरिकों ने गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई किया। स्वास्थ्य विभाग ने 507 लोगों की जांच की व 65 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए। क्रिड विभाग ने 220 फैमिली आईडी ठीक की। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से बीआरसी अनीता भाटी ने मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में हर घर जल पहुंचाने पर गांव खेड़की के सरपंच हरद्वारीलाल व खायरा के सरपंच पूनम को अभिनंदन पत्र दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विष्णु तंवर, एसईपीओ अशोक कुमार, जिला कल्याण विभाग से सतेंद्र, नागरिक संसाधन सूचना विभाग से रवि तंवर, डीईओ नितिन कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, श्रमिक विभाग से सुरेंद्र, एचपीसीएल से जितेंद्र व सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें