फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- मर्डर का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से पराधिक वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टेंपो चालक की हत्या करने के मामले में थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान सतपाल उर्फ खैरू निवासी नांगल सिरोही के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को जाटवास मोड़ महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ उसके मामा की हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए आरोपियों का पता लगाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपियों ने नकदी छीनकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता गौरव निवासी अटेली मंडी ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दी कि 18 सितंबर 2024 को समय करीब आठ बजे उसकी मौसी अंजू देवी का उसके पास फोन आया और कहा कि उसके मामा अनिल कुमार का टेंपो नांगल सिरोही बाईपास पर खराब हो गया है, तो वहां जाकर उन्हें लेके आजा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उसके मामा अनिल कुमार के पास फोन किया और लोकेशन भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

तब शिकायतकर्ता के मामा ने पेट्रोल पंप वाले से उसकी बात करवाई और कहा कि उन्हें लोकेशन नहीं भेजनी आती। वह समय करीब नौ बजे अटेली से रवाना हुआ और नारनौल बाईपास होते हुए महेंद्रगढ रोड पर मामा अनिल कुमार को ढूंढते हुए आया। उसके बाद उसने नांगल सिरोही पार करके महेंद्रगढ जाने वाले रास्ते पर नायरा पेट्रोल पंप से 200 मीटर पहले उसके मामा अनिल कुमार का टैंपो और पुलिस की 112 गाड़ी खड़ी देखी। उसके बाद वह वहां गया तो देखा कि उसके मामा अनिल कुमार टेंपो के पास मृत थे। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि किन्ही अज्ञात व्यक्तियों की ओर से उसके मामा अनिल कुमार निवासी नई बस्ती रेलवे स्टेशन कोसली, जिला रेवाडी हरियाणा की हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें