फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेवी जवान के घर पहुंची एनआईए, दस्तावेज ले गई साथ

Thu, 29 Aug 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। चेन्नई में कोस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत एक नेवी जवान के घर बुधवार सुबह एनआईए की टीम पहुंची। यहां से टीम कुछ कागजात अपने साथ ले गई है। एनआईए किस सिलसिले में आई थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नारनौल-सिंघाना रोड स्थित खटोटी खुर्द गांव में बुधवार सुबह चेन्नई से एनआईए की टीम पहुंची। बताया जा रहा है इस गांव का एक युवक नेवी में कोस्ट गार्ड है। नेवी का यह जवान पिछले माह ही छुट्टी पर घर आया था। अभी वह अपनी पोस्ट पर तैनात है। एनआईए की टीम बुधवार सुबह करीब पांच बजे इस जवान के घर पहुंची। यहां टीम ने करीब चार घंटे घर खंगाला। टीम मौके से कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई है। जवान के परिजनों को भी नहीं बताया गया है कि एनआईए किस मामले की जांच के सिलसिले में उनके घर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें