भवन एवं सन्निर्माण कामगार संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने रविवार को हुड्डा पार्क में महेंद्रगढ़ व भिवानी के मजदूरों की एक बैठक भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हनुमान गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित की। बैठक के बाद मजदूरों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देने के लिए उनके निवास स्थान की तरफ नारेबाजी करते वे हुड्डा पार्क से बस स्टैंड, आईटीआई रोड, ऑटो मार्केट होते हुए चौधरी देवीलाल पार्क के पास पहुंचे। जहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे। वहां पहुंच कर मजदूरों सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मजदूरों को शिक्षामंत्री के निवास स्थान पर नहीं जाने दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने देवीलाल पार्क के पास नायब तहसीलदार किफायतुल्ला को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर हनुमान गोदारा, भारतीय मजदूर संघ जिला प्रधान विष्णु यादव ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगों को 31 जुलाई तक नहीं माना तो 1 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री के आवास के पास अनिश्चित धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर भवन निर्माण कामगार श्रमिक साथियों को ऑनलाइन फार्म के चक्कर में परेशान कर रही है। सरकार के कर्मचारी बिना वजह श्रमिक के सुविधा के फार्म रिजेक्ट कर रहे हैं। 90 दिन का आरटीजीएस का बहाना लेकर रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के 1500 से अधिक छात्रवृत्ति के फार्म रद्द कर दिए। जिससे भवन एवं सन्निर्माण के मजदूरों में काफी रोष है। अधिकारी, कर्मचारी मजदूर के फार्मों को बिना सूचना दिए रद्द कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य सुविधा के फार्म को भी रद्द किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा मांग पत्र के संबंध में वार्तालाप के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया। कुछ मांगों को छोड़कर हरियाणा सरकार की सहमति नहीं बन पाई। हरियाणा सरकार के उदासीन रवैये से परेशान होकर भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत आने वाली सभी यूनियनों, कर्मचारी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न लंबित मांगों को शांतिपूर्वक तरीके से विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सहित ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक को भिवानी के जिला महामंत्री संदीप खेड़ा, प्रदेश महामंत्री हनुमान गोदारा, सह मंत्री पदम, संगठन मंत्री मदनलाल कौशिक, भिवानी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, नारनौल ब्लाक के अध्यक्ष विक्रम सिंह तंवर, ब्लाक अटेली अध्यक्ष संतोष देवी व विष्णु यादव जावा ने संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
जिला रेवाड़ी की भवन निर्माण की अध्यक्ष रेनू यादव सुरजनवास, महामंत्री रोहतास यादव, विष्णु कटारिया, मदनलाल कौशिक, सत्यप्रकाश शर्मा, जगत सिंह, प्रदीप यादव, प्रदीप तंवर, आशा, संतोष, ममता, कांता, ललिता, माया, पवित्रा, रोशनी, कविता, सीमा, संतरा, आनंद कुमार शर्मा, विजय, गीता, सुनीता, बबली, बबीता व सोमवती आदि ने भाग लिया।