नारनौल। पुलिस टीम ने घर से बिना बताए गए नाबालिग बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। नारनौल क्षेत्र के एक गांव से परिजनों के डांटने से नाराज होकर घर छोड़कर लापता हुए नाबालिग बच्चे को पुलिस ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। स्कूल न जाने को लेकर परिजनों के डांटने से नाराज होकर बच्चा बिना बताए घर से चला गया था। बच्चा अपने साथ अपनी मां का फोन लेकर चला गया था। वह ट्रेन से गुरुग्राम पहुंच गया था।
बच्चे के परिजनों ने उसके गुम होने की सूचना शाम करीब 6 बजे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बच्चे की तलाश में जुट गई। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए आधुनिक तकनीक और अपने सूत्रों की सहायता से बच्चे का पता लगाकर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।