नारनौल। बस स्टैंड परिसर में शनिवार सुबह किसी काम से आए एक किशोर का पर्स गिर गया। बस स्टैंड में गिरा पर्स सुबह बस स्टैंड चौकी पर तैनात एसपीओ मदन लाल को मिला। इस पर उन्होंने पर्स में पाई गई आईडी के आधार उसके मालिक की तलाश कर पर्स लौटाया। पुलिसकर्मी ने बताया कि यह पर्स आर्यन नामक एक किशोर का था, जो राजस्थान के सीकर जिला स्थित गांव लोयल का रहने वाला था। वह नारनौल में किसी काम से आया था। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब दस हजार रुपये व जरूरी आईडी थी। उन्होंने बताया आर्यन से पूछे जाने पर उसने पर्स में रखे रुपयों व अन्य सामान की उन्हें सही जानकारी भी दी, जिसके बाद उसे यह पर्स लौटा दिया गया।