फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें : आरती राव

Sat, 30 Nov 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16अटेली में सदस्यता अ​भियान को संबो​धित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती राव। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह की मौजूदगी में शनिवार को अटेली के एक मैरिज प्लेस में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अटेली विधानसभा के 4 मंडलों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। कार्यशाला सदस्यता अभियान के संयोजक पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला में एक बूथ पर 50 सदस्य और 5 सक्रिय सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने कहा कि जिला सदस्यता जोड़ने अभियान में 16वें नंबर पर है। इसलिए जिले में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। सरकार बनाने में दक्षिणी हरियाणा का विशेष योगदान रहा है तो सदस्यता अभियान में पीछे क्यों है। पूर्व विधायक सीताराम यादव ने कहा कि जिले में 46 हजार कार्यकर्ता बनें, जिसमें अटेली विधानसभा से 24 हजार वर्कर बने हैं, लेकिन प्रदेश में हम दूसरे जिलों से पीछे हैं। इसलिए हर बूथ पर 50 कार्यकर्ता व 5 सक्रिय कार्यकर्ता सदस्यों को जोड़े।
भविष्य में उन्हीं कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिन्होंने ज्यादा वर्कर बनाए हैं। जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही प्रदेश में तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। कैबिनेट मंत्री ने ज्यादा कार्यकर्ताओं को बनाने वालों में कुलदीप सरपंच, प्रदीप सराय, हिमांशु गोयल, सुरेश शर्मा आदि को सम्मानित भी किया। इस मौके पर विकास चेयरमैन, विक्रम सरपंच, दिनेश जेलदार, जगमोहन राता, राजेंद्र लांबा, अशोक लांबा, रामसिंह सरपंच गोमला, छोटेलाल प्रधान, अनिल रायपुर, कर्मबीर बिहाली, जयप्रकाश चेयरमैन ककराला, विजय सरपंच नोताणा, प्रदीप सैनी, दिनेश आर्य, कृष्ण राजपुरा, सचिन कलवाड़ी, हेमंत एडवोकेट,रामनिवास सरपंच खेड़ी, अशोक चेयरमैन सहित, गोशाला के प्रधान बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें