फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मियों का सम्मान, एसपी ने बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
फोटो 15उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।स
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। यह कदम पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ईएएसआई सुरेंद्र और सिपाही संजय को न्यायालय से 505 मुकदमों की केस प्रॉपर्टी के निपटारे में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीम, जिसमें एएसआई जितेंद्र, एएसआई सुरेश और महिला सिपाही आशा शामिल हैं, को आंध्र प्रदेश से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद करने की त्वरित कार्रवाई के लिए नकद पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा साइबर सेल को चोरी व गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। थाना सदर नारनौल के सिपाही मोहित को भी सटीक और महत्वपूर्ण गुप्त सूचनाएं जुटाने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

एसपी दीपक ने सभी पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विभाग की कार्यकुशलता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को इसी तरह प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें