फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 15उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी।स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी पूजा वशिष्ठ द्वारा सम्मानित किया गया। महेंद्रगढ़ पुलिस के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा अवैध शराब, अवैध नशीला पदार्थ पकड़कर नशे पर रोकथाम लगाने में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को एसपी पूजा वशिष्ठ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा ताकि उनका मनोबल बढ़ सके। महेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सराहनीय कार्य करने वाले आठ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर सराहनीय कार्य के लिए इन पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा की और प्रोत्साहित किया कि आगे भी ऐसे ही सराहनीय कार्य करते रहें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इससे पुलिस कर्मचारियों का हौंसला बढ़ेगा और अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें