फोटो 7निरीक्षक मंजूषा ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए।स्रोत प
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। महिला थाना प्रबंधक, निरीक्षक मंजूषा और टीम ने निजामपुर और गांव कोजिन्दा में युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। नशा न करने की शपथ दिलाई। निरीक्षक मंजूषा ने युवाओं और ग्रामीणों से कहा कि वे नशे के खिलाफ चल रहे अभियान से जुड़ें। उन्होंने जोर दिया कि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलकूद जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। संवाद