फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन 507 किसानों को दिया गेटपास, 13868.3 क्विंटल बाजरे की हुई आवक

Wed, 02 Oct 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में पहले दिन से बाजरे की आवक शुरू हो गई है। इस दौरान मार्केट कमेटी भी बाजरे में नमी सहित अन्य मापदंड की जांच कर रही है। अगर पहले दिन की बात करें तो जिले में करीब 13868.3 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। वहीं नारनौल मंडी में दस किसानों को गेट पास दिया गया। बाजरे की आवक 251 क्विंटल आवक हुई। इसमें से 123.50 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
विज्ञापन

बता दें कि अभी बाजरे की कटाई व कढ़ाई जोरशोर से चल रही है। आगामी एक सप्ताह में बाजरे की आवक में भी तेजी आएगी। बाजरे में निर्धारित मानक के अनुसार 13 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं रहनी चाहिए अन्यथा खरीद नहीं की जाएगी। नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा गेट पास जारी करने और किसानों के लिए अन्य सुविधा मार्केट कमेटी द्वारा की जा रही है।
नारनौल और नांगल चौधरी में बाजरे की खरीद हैफेड द्वारा की जा रही है। वहीं कनीना, सतनाली, महेंद्रगढ़ और अटेली में वेयर हाउस द्वारा खरीदी जा रही है। मंगलवार को नारनौल की नई अनाज मंडी में दस गेट पास जारी किए गए।
विज्ञापन


इंसेट
जिले में 507 किसानों को दिया गेटपास:
महेंद्रगढ़ जिले में पहले दिन बाजरे को लेकर 507 किसान पहुंचे, जिन्हें गेटपास दिया गया। इस दौरान जिले में करीब 13868.3 क्विंटल बाजरे की जिलेभर की मंडियों में आवक हुई। पहले दिन सबसे ज्यादा अटेली मंडी में किसानों को गेटपास दिया गया, जहां 261 किसानों को गेटपास दिया गया। इसके अलावा कनीना में 104, महेंद्रगढ़ में 84, सतनाली में 48 और नारनौल में सबसे कम 10 किसानों को गेटपास दिया गया।

इंसेट
जिले में बाजरे की आवक व खरीद:
मंडी गेटपास आवक खरीद
अटेली 261 7063.4 633
कनीना 104 3130 -
महेंद्रगढ़ 84 1871.4 -
सतनाली 48 155.3 155.3
नारनौल 10 251 123.5



वर्जन:
बाजरे की खरीद शुरू हो गई है। किसान फसल को सूखाकर मंडी में लेकर आएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ साफ-सफाई का भी ध्यान रखे। नारनौल मंडी में पहले दिन दस किसानों को गेटपास दिया गया है। इसमें से 5 किसानों की फसल खरीदी गई है।-प्रवीण भारद्वाज, मैनेजर हैफेड नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें