नारनौल। पुलिस टीम ने वीरवार को थाना सदर के गांव चिंडालिया, नांगल काठा और मकसूसपुर का दौरा कर वहां के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने चिंडालिया गांव के बस स्टैंड, नांगल काठा में ठाकुर जी मंदिर और मकसूसपुर गांव के परस में लोगों के साथ नशा मुक्ति पर संवाद किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, विशेषकर युवा वर्ग को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया और उन्हें इस बुरी लत से हमेशा दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
लोगों को नशे से बचाव और सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी दी गई। नशा मुक्ति के साथ-साथ ग्रामीणों को कानूनी रूप से भी जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान तीनों गांवों के सरपंच प्रतिनिधियों के साथ-साथ गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।