फोटो 17स्वतंत्रता दिवस से पहले होटल में जांच करते पुलिस टीम।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सभी थाना प्रबंधक/चौकी इंचार्ज को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आने वाले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गश्त करने व संदिग्ध व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और गेस्ट हाउस जैसे स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके तहत थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में उनके क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, धर्मशाला, सराय आदि सार्वजनिक स्थानों की गहनता से तलाशी व रजिस्टर की जांच कर संचालक को दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों पर नाके लगाकर पुलिस के द्वारा बाहर से आने व जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तुरंत सूचना डायल 112 अथवा पुलिस थाना/चौकी पुलिस से संपर्क करे।