फोटो 08 ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। पुलिस
नारनौल। जिले में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष के अभियान की थीम सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवहन रखी गई है। शनिवार को यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार और उनकी टीम ने गांव बाछोद के पास एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों, विशेषकर भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इस दौरान चालकों को प्रेरित किया गया कि वे न केवल स्वयं सुरक्षित चलें, बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। संवाद