नारनौल। थाना सदर नारनौल की पुलिस ने लापता नाबालिग लड़के को गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया है। शिकायतकर्ता ने 24 मई को दी शिकायत में बताया गया था कि उसका बेटा 15 मई से घर से लापता है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इस दौरान पुलिस टीम ने गुरुग्राम से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। संवाद