फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा के जलघर से पुलिस कर्मचारी की बाइक बरामद

Thu, 20 Feb 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- रिवासा जलघर में पड़ी बाइक को बाहर निकलते गाेताखोर--स्रोत- विडियों - फोटो : mathura
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा पुलिस के लापता जवान आनंद कुमार की बाइक गांव रिवासा के जलघर से बरामद की गई है। बुधवार को जब जलघर के पानी का स्तर कम हुआ तो ग्रामीणों को बाइक दिखाई दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक को जलघर से निकालकर कब्जे में ले लिया। गांव उष्मापुर निवासी 29 वर्षीय आनंद कुमार 15 फरवरी को घर से लापता हुआ था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बीते मंगलवार को पुलिसकर्मी का शव गांव रिवासा के ही जलघर में मिला था। गांव उष्मापुर निवासी आनंद कुमार हरियाणा पुलिस में सिपाही था और फिलहाल मधुबन में ट्रेनिंग कर रहा था। 18 फरवरी को रिवासा गांव के जलघर में पुलिसकर्मी का शव मिला, लेकिन तब तक बाइक का कोई पता नहीं था। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र ने कहा कि पुलिस मामले में तेजी से जांच कर रही है। इसके बार ही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें