फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 21 लाख से लगाए 44 सीसीटीवी 6 माह भी नहीं संभाल पाई पुलिस

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- महेंद्रगढ़ बस स्टैंउ के सामने लगा सीसीटीवी कैमरे--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो वर्ष पूर्व शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व संस्थाओं के सहयोग से 21 लाख रुपये की लागत से लगाए गए कैमरों को पुलिस प्रशासन नहीं संभाल पाया। वर्ष 2022 में सामाजिक सहयोग से अभय परियोजना के तहत शहर के मुख्य चौक चौराहों पर लगाए गए कैमरे अब धूल फांक रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से इनकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। यह कैमरे अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का भी पूरा सहयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

तत्कालीन एएसपी सिद्धांत जैन के आह्वान पर मुख्य चौक चौराहों पर 44 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनी थी। इसके लिए एएसपी ने सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, बैंकों, व्यापारियों, उद्यमियों से सहयोग की अपील की थी। संगठनों ने भी इसके लिए भरपूर सहयोग किया था। महेंद्रगढ़ थाने में इसके कंट्रोल रूम का शुभारंभ तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने 15 नवंबर 2022 को किया था।
-
अब यह कैमरे पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते एक वर्ष से खराब पड़े हैं। सीसीटीवी कैमरों की वारंटी होने के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से एजेंसी से मरम्मत कराने का प्रयास तक नहीं किया गया। अब पुलिस को ही अपराधियों को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और अपराध को रोकने के लिए लघु सचिवालय एवं शहर थाना में दो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए थे। छह माह तक सीसीटीवी कैमरों ठीक से काम किया। सीसीटीवी कैमरों की दो वर्ष गांरटी भी थी। लोगों की ओर से कई बार पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर मरम्मत कराने की मांग भी की। पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से एजेंसी से कैमरों की मरम्मत नहीं कराई गई। अब एजेंसी की मरम्मत की समयावधि पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन



इन स्थानों पर लगाए गए थे सीसीटीवी कैमरे

शहर में पुलिस ने जन सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न स्थानों लघु सचिवालय, राव तुलाराम चौक, सतनाली चौक, बालाजी चौक, भगवान परशुराम चाैक, माता मसानी चौक, सब्जी मंडी के पास सहित शहर में अन्य मार्केट क्षेत्र व चौक-चौराहों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर जन सहयोग से पुलिस विभाग की ओर से वर्ष 2022 में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। थाना महेंद्रगढ़ में इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह सुविधा लघु सचिवालय में तत्कालीन एएसपी सिद्धांत जैन ने अपने कार्यालय में भी करवाई हुई थी। आमजन के सहयोग से लाखों रुपये खर्च करके शहर में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए इन कैमरों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के अंदर दिन-दहाड़े होने वाली घटनाओं को सर्च करने में भी काफी समय लग जाता है।
-
वर्जन
वर्ष 2022 में आमजन के सहयोग से शहर के सार्वजनिक स्थानों पर 44 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरे लगने के बाद काफी घटनाओं में पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में सहायता मिली। छह माह बाद ही कुछ कैमरे खराब हो गए थे और स्टेट हाईवे के निर्माण के समय कुछ कैमरों की केबल कट गई थी। इसके अलावा बंदरों द्वारा भी सीसीटीवी कैमरों की केबल काट दी थी। उनकी ओर से कई बार पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी की मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया था। इनकी मरम्मत के लिए पुलिस ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
-सुरेंद्र बंटी, प्रधान, व्यापार मंडल महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:56- महेंद्रगढ़ बस स्टैंउ के सामने लगा सीसीटीवी कैमरे--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें