फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह माह में पुलिस कंट्रोल रूम में आईं 20776 कॉल

Tue, 09 Jul 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। डायल 112 पुलिस सेवा, पीड़ित व्यक्तियों तथा फरियादियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। जब भी कोई नागरिक स्वयं को असहाय व असुरक्षित महसूस करता है तो वह तुरंत डायल 112 पर कॉल करता है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर सेफ सिटी कैंपेन के तहत डायल 112 के द्वारा ट्रिप मॉनिटरिंग की सेवा भी स्टार्ट की हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से बताया कि सेवा, सुरक्षा और सहयोग पुलिस का परम दायित्व है व आम आदमी के जान और माल की सुरक्षा करना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत महेंद्रगढ़ जिले में तैनात किए गए इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल, ईआरवी कॉल प्राप्त होने के महज कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों की मदद कर रही है।
वर्ष 2024 में कंट्रोल रूम में आई 20776 कॉल
वर्ष 2024 में जनवरी से जून माह तक महेंद्रगढ़ जिले में ईआरवी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में 20776 काॅल प्राप्त हो चुकी हैं। कॉल प्राप्त होते ही डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों ने चंद मिनटों में मौके पर पहुंच कर शिकायतों का निपटान किया।
विज्ञापन





जिले में तैनात हैं 16 ईआरवी
प्रदेश सरकार की डायल 112 योजना के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार दो ईआरवी तैनात की गई हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ के सिटी कनीना पुलिस स्टेशन, सदर कनीना पुलिस स्टेशन, निजामपुर थाना व नांगल चौधरी थाने में एक-एक ईआरवी तैनात है। वहीं थाना शहर नारनौल, थाना सदर नारनौल, थाना अटेली, थाना शहर महेंद्रगढ़, थाना सदर महेंद्रगढ़ और थाना सतनाली में दो-दो ईआरवी तैनात हैं।



झूठी सूचना न दें : एसपी

महेंद्रगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। एसपी ने कहा कि डायल 112 पर किसी भी प्रकार की झूठी सूचना न दें, झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डायल 112 के तहत महेंद्रगढ़ जिले में प्राप्त हुई काल का विवरण
विज्ञापन




जनवरी 2798

फरवरी 2737

मार्च 3474

अप्रैल 3748

मई 4264

जून 3755
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें