फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों पर कसा शिकंजा, काटे चालान

Wed, 04 Jan 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मनचलों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
गर्ल्स कॉलेज के पास कुछ दिनों पहले लड़की से छेड़छाड़ और जबरदस्ती मोबाइल छीनने की बात महिला पुलिस के सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार को महिला पुलिस थाने की इंचार्ज उमेश बाला अपनी टीम सहित नलापुर चौक पर पहुंची। टीम ने लगभग 8 से 10 वाहनों के चलान काटे। वहां संदिग्ध अवस्था में दिखाई देने वाले युवकों को रोका गया और उनके पूछताछ की। दोबारा बिना वजह इस मार्ग पर खड़े होने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। वहीं आवारागर्दी करने वाले चालकों को बाइक सहित रोका गया। उनकी बाइक का चालान भी किया गया। इस दौरान इंचार्ज ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में शहर में आवारागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में चालान के साथ-साथ बाइक इम्पाउंड किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर ऐसे युवकों के परिजनों को बुलाकर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें