फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शहर में पकड़े अवैध पटाखे, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर शहर के मोहल्ला श्याम कॉलोनी में छापामार कर अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर थाना पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली की मोहल्ला पीरआगा निवासी सूबेसिंह अपने गोदाम मोहल्ला श्याम कॉलोनी नारनौल में पटाखे फुलझड़ी आदि रखे हुए हैं और चोरी छुपे बेच रहा है। इस पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार कर ठिकाने पर रेड की तो मोहल्ला श्याम कॉलोनी नारनौल में एक आदमी खड़ा दिखाई दिया जिसके बगल में एक कट्टा रखा हुआ था। जिसको साथी मुलाजमान की मदद से काबू करके नाम,पता पूछा तो उसने अपना नाम सूबेसिंह मोहल्ला पीरआगा नारनौल बताया। कट्टा चेक किया तो उसमें सुतली बम दो पैकेट, दो मछली छाप पैकेट, मुर्गा छाप पैकेट छह सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। सूबेसिंह उक्त पटाखे रखने बारे परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह कोई सबूत पेश नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें