फोटो 14 पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। शराब पिलाकर मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने खानपुर निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सांतोर गांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से बाइक बरामद की है। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेका निवासी मोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का प्रदीप कुमार की कई दिनों से खानपुर निवासी राहुल से फोन के ऊपर आपस में रंजिश चली आ रही थी। 12 दिसंबर को 12 से एक बजे के बीच सेका के शराब ठेके के पास प्रदीप को जबरदस्ती शराब पिलाने के बहाने राहुल खुद के गांव खानपुर ले गया। उसके घर या उसके किसी ठिकाने पर शराब का सेवन किया। इसके बाद राहुल और उसके साथियों ने मिलकर प्रदीप के साथ इतनी ज्यादा मारपीट की जिसके कारण प्रदीप की मौत हो गई। साथ ही उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।