फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन

Sat, 15 Nov 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में जोनल यूथ महोत्सव में उत्कर्ष प्रदर्शन करते वा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में वंदे मातरम 150वें कार्यक्रम के तहत वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत का गायन किया। सामूहिक गायन के इस आयोजन ने महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता में किया गया। एनसीसी प्रभारी प्रो. कैप्टन शमशेर सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ सहित सभी कार्यक्रम अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा, उप-प्राचार्य प्रो. विजय यादव, डॉ. रेनू यादव, प्रो. विकास, डॉ. पविता यादव, डॉ. परमीत कुमारी, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. अमिता कुमारी, डॉ. पूजा, डॉ. विजया बाई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें