फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आक्रमण-8 अभियान के तहत 25 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 07:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा समस्त हरियाणा में अपराध नियंत्रण के लिए आपरेशन आक्रमण-8 अभियान चलाया गया। स्पेशल अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

स्पेशल अभियान के तहत जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया। इस सर्च अभियान के दौरान जिला पुलिस की 30 टीमों का गठन किया गया, जिनमें करीब 150 पुलिस कर्मी शामिल हुए। अभियान के दौरान पुलिस ने आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कुल 12 मामले दर्ज किए गए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 8 मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए, जिनमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लीटर अवैध कच्ची शराब, 41 बोतल और 85 पव्वा देसी शराब और 26 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
इस अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को नशीले पदार्थों का कारोबार करने के मामलों में पकड़ा, जिनसे 278 ग्राम गांजा और 2.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपियों से 2 अवैध देसी कट्टे भी बरामद किए। आक्रमण-8 अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 1 पीओ और 1 मोस्ट वांटेड को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजस्थान के बुहाना थाने में दर्ज मामले में अति वांछित था। इस दौरान पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वाले 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर सीज करवाया गया है। इसके साथ 334 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें