फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ज्वेलर्स की दुकान से 70 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार

Mon, 01 Apr 2024 07:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने के आभूषण बनाने वाला कारीगर सोना लेकर फरार हो गया। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान व पीड़ित दुकानदार सहित अनेक लोगों ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नारनौल के मोहल्ला केशव नगर निवासी रोहतास सोनी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सांतरा गांव निवासी नबा कुमार उसकी दुकान में आभूषण बनाने का कार्य करता था। उन्होंने दुकान पर राजू बंगाली जो कि पिछले 10 साल से आभूषण बनाने का काम करता है, उसकी गारंटी पर बीते वर्ष सोने के आभूषण बनाने के लिए रखा था। उसे 27 मार्च को 70 ग्राम सोने के आभूषण बनाने के लिए दिए थे। जिसे वह लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि कारीगर का अब मोबाइल भी बंद आ रहा है। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सोनी व पूर्व पार्षद दयानंद सोनी और राजेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि इससे पूर्व भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है, जिनमें कारीगर सोना लेकर फरार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कारीगर नबा कुमार के भाई संजय कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका भाई अभी तक घर नहीं पहुंचा है। इस मौके पर स्वर्णकार सभा प्रधान राजेंद्र सोनी, पूर्व पार्षद दयानंद सोनी, सर्राफा एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र सोनी, सचिव गौतम सोनी, राेहताश सोनी, सत्यनारायण सोनी, मुकेश सोनी, सुभाष, राजेश, विजय सोनी, होशियार सोनी, विनोद सोनी, अमित सोनी, राजू बंगाली, जयप्रकाश सोनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें