फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना क्षेत्र में पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 03 Sep 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 61 कनीना में फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस---संवाद
विज्ञापन
कनीना। आगामी पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने थाना शहर कनीना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस तथा आरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने आम लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का विश्वास दिलाया। मतदाताओं को निर्भीक रूप से मतदान करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस तथा आरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। शहर कनीना थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च शुरू किया गया, जोकि मार्केट, गलियों के बीच से होकर निकला।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि पुलिस व आरपीएफ द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस ने जहां जिला में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, वहीं जिला के साथ लगती राजस्थान सीमा पर भी कड़ी सावधानी व सतर्कता बरती जा रही है। एसपी ने बताया कि नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति को बारीकी से चेक किया जा रहा है और संदिग्ध किस्म के लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें