फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, निजामपुर में निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 03 Sep 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 12निजामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
निजामपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस का आरपीएफ के साथ फ्लैग मार्च अभियान निरंतर जारी है।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल ने मंगलवार को निजामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। उच्च पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। विधानसभा चुनावों को लेकर निजामपुर में आरपीएफ व पुलिस फोर्स की टुकड़ियों ने नांगल दर्गू, गंगूताना, गोलवा, मुसनोता, रावता की ढाणी, बायल, पांचनोता, मोखुता, बामनवास, निजामपुर, बसीरपुर, तलोठ, सरेली, धोलेरा, कारोली व बिगोपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव घोषणा उपरांत हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी मतदान केंद्र है, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें