फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने नशा तस्करी के आरोपी की संपत्ति पर चलाया पीला पंजा

विज्ञापन
अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकान को तोड़ती जेसीबी मशीन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन नशा तस्करी, अवैध कारोबारियों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशा तस्कर द्वारा मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी में नगर परिषद की जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकान को ध्वस्त किया। मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी में रवींद्र उर्फ मार्शल अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध कारोबारियों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत नारनौल में अवैध शराब का कारोबार करने वाले द्वारा नगर परिषद की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गई दुकान को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्त किया जिसमें आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता था। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ महेंद्रगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।
बता दें इससे पहले खातोदड़ा महेंद्रगढ़ में नशा तस्कर द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अवैध मकान को तुड़वाया था और महेंद्रगढ़ में नशा तस्कर द्वारा डीटीपी कंट्रोल्ड कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए मकान को जमींदोज किया गया। नारनौल में नगर परिषद की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से रविंद्र उर्फ मार्शल निवासी इंद्रा कॉलोनी नारनौल द्वारा दुकान बनाई हुई थी और वह काफी समय से इस दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा था। रवींद्र उर्फ मार्शल पर शहर थाना नारनौल में आबकारी अधिनियम के तहत सात और 10 मामले लड़ाई-झगड़े के दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति का रिकार्ड एकत्रित किया जिससे पता लगा कि आरोपी ने नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकान बनाई हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ महेंद्रगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें