फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ।

विज्ञापन
फोटो नंबर 20 - पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते पुलिस अधीक्? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस स्मृति दिवस पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में पुलिस लाइन नारनौल में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने देश में अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नारनौल पुलिस लाइन में शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में मौजूद अमर जवान स्मारक पर शहीदों को याद कर सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन नारनौल में आयोजित कार्यक्रम मेेें पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, नारनौल हेड क्वार्टर डीएसपी जितेंद्र कुमार, नारनौल डीएसपी नरेंद्र कुमार, कनीना डीएसपी रणबीर सिंह आदि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद परेड कर शहीद हुए वीर जवानों को सलामी दी। इस साल पूरे देश में 264 अधिकारी-कर्मचारी शहीद हुए हैं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि हमारे देश में सुरक्षाबलों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान का इतिहास भी किसी से कम नहीं है। साल 1959 में पुलिसकर्मी चीनी सैनिकों की गोलियां सीने पर खाकर शहीद हुए थे। देश की सेवा के लिए सैनिकों ने जो बलिदान दिया था, उसी की याद में हर साल ये पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्तूबर 1959 को 10 पुलिसकर्मियों ने अपना बलिदान दिया था। उस वक्त तिब्बत के साथ भारत की 2,500 मील लंबी सीमा की निगरानी भारतीय पुलिस के हवाले थी। 20 अक्तूबर को पुलिसकर्मियों की एक टोली लापता हो गई थी। अगले दिन इसकी तलाश में एक दूसरी टुकड़ी निकली। इसमें करीब 20 पुलिसकर्मी थे। जब ये टुकड़ी अपने लापता साथियों की तलाश कर रहे थे, उस वक्त चीनी सैनिकों ने पहाड़ी से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। भारतीय पुलिसकर्मी निहत्थे थे। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 7 जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें