फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर अवैध शराब की बरामद

Fri, 18 Dec 2015 12:47 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छापामारीकर गांव मंडलाना से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार भी किया है, जबकि एक अन्य पुलिस देखकर मौके से फरार हो गया। शराब ईंट भट्ठों के पास रखे खोखों पर बेची जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी मनीषा चौधरी ने अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसने के सभी थाना और चौकी इंचार्ज को आदेश दे रखे हैं। इसलिए अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मंडलाना में अवैध शराब बेची जा रही है। इस पर पुलिस ने तुरंत बुधवार रात को गांव मंडलाना में ईंट भट्ठों के पास दो अलग-अलग परचून की दुकान पर पुलिस ने छापा मारा। इस पर एक दुकानदार मुकेश निवासी नारनौल पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भाग गया। वहीं दूसरी दुकान मालिक रामनिवास निवासी पपुरना जिला  झुंझनुं राजस्थान को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों की परचून दुकान की तलाशी ली तो दुकान में अवैध शराब की 55 बोतल देसी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और दोषी रामनिवास को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें