नारनौल। रोहतक में एमबीबीएस के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की हरियाणा विज्ञान मंच ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने प्रेस के नाम जारी बयान में बताया कि कठिन प्रक्रिया से गुजरते हुए छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई करके डॉक्टर बनने का मौका मिलता है लेकिन सरकार ने फीसों में वृद्धि की है। इससे बहुत से विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो जाएगा। क्योंकि उनके अभिभावक अधिक फीस नहीं दे सकते जिसकी वजह से पढ़ाई करने वाले होनहार छात्रों को मजबूरन पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी। इसके लिए सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं। सरकार केवल अमीरों के बच्चों के लिए ही सभी प्रकार की शिक्षा आरक्षित करना चाहती है जो कि लोकतंत्र विरोधी व छात्र विरोधी है। सरकार एमबीबीएस में फीस वृद्धि को वापस ले। सभी के लिए पूर्ण शिक्षा का प्रबंध सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए।