गांव पलह में एक व्यक्ति की खेत में दवाई स्प्रे करने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सुंदरलाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
मृतक के भाई सुंदरलाल ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र सोमवार की सायं खेत में दवा स्प्रे करने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसने जाकर देखा कि वह अचेत पड़ा है। वे उसे सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।