फोटो नंबर-25गांव बिगोपुर में ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताते पुलिस अध
महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी निवासी आशुकवि पंडित गणपतराम की 16वीं पुण्यतिथि पर गांव गढ़ी खुडाना में लोक कवि सम्मेलन एवं सांग का आयोजन किया। पंडित गणपतराम लोक संस्कृति मंच के पदाधिकारियों की देखरेख में मंगलवार रात को आयोजित सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं सुनाईं।
सुभाष प्रचारी द्वारा बीजा-सोरठ का सांग प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कंवर सिंह यादव विधायक पहुंचे। बता दें कि आशुकवि पंडित गणपतराम क्षेत्र के एक महान कवि हुए हैं। उन्होंने काव्य अपनी विभिन्न रचनाओं से लाभान्वित किया। जागरूकता, ऐतिहासिक विषयों, उपनिषदों, पुराणों, महाभारत और रामायण पर काफी कथाओं की रचना की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक पूर्व जिला प्रमुख ने कहा कि हम बचपन से आशु कवि पंडित गणपत राम की रचनाओं को सुनते रहे हैं। समाज सुधार, देश को सुदृढ़ नागरिक देने के लिए की रचनाएं हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के झुंझुनू के कुलोठ खुर्द से महेश शर्मा, पाथेडा से इंद्र लाल शर्मा, सोंहासरा से संतोष भारद्वाज एवं क्षेत्रीय कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों का ज्ञानवर्धन किया।