फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं के लिए पीएम ने चलाईं कई योजनाएं : धर्मबीर

Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नामदेव समाज के कार्यक्रम में मंचासीन सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व अन्य।
विज्ञापन
नारनौल। श्री नामदेव धर्मशाला में रविवार को नामदेव समाज समिति एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने टेलर मास्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज और सामाजिक संस्थाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि कौशल योजना का लाभ अब लोगों को मिल रहा है। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज सिलाई के कार्य में बड़ी-बड़ी कंपनियां आ गई हैं।
कम दाम पर सिलाई करवाकर कंपनियां महंगे दामों पर माल बेचती हैं लेकिन फिर समाज के लोगों द्वारा तैयार किए जाने वाले कपड़ों की बराबरी नहीं की जा सकती। इस दौरान उन्होंने नामदेव समाज के उन लोगों को सम्मानित किया, जिन्होंने सिलाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कश्यप, अनिल कुमार वर्मा, अजीत सिंह रोहिल्ला, बृजलाल रोहिल्ला, बाबूलाल रोहिल्ला, हेमंत पांडला व राजेंद्र कुमार रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर सभा के प्रधान जुगेंद्र कुमार ने सभा भवन में एक ई-लाइब्रेरी और छात्रावास के निर्माण को लेकर सांसद से 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का मांग पत्र रखा। सांसद ने 15 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभाओं से दर्जी समाज के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने अपनी एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान बाबूलाल वर्मा ने धर्मशाला निर्माण में काफी योगदान दिया था। जिसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया था व बधाई के पात्र है।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में श्री नामदेव समाज ट्रस्ट के प्रधान पुष्कर मल, समिति के प्रधान जुगेंद्र कुमार वर्मा, उप प्रधान प्रदीप कुमार वर्मा, सचिव डाॅ. संजय कुमार वर्मा, उप सचिव पवन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व उप प्रधान बाबूलाल वर्मा, सदस्य दयानंद वर्मा, सुभाष रोहिल्ला, मुकेश कुमार डीपी, त्रिभुवन वर्मा, पूर्व प्रधान नीरज कोकचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें