फोटो संख्या:64-गांव पाथेड़ा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करते महिलाएं--स्रोत-
कनीना। गांव पाथेड़ा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगानुपात सुधार और कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक डॉ. प्रतीक के दिशा-निर्देशन में हुई। महिलाओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या और अवैध लिंग जांच का विरोध करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां समाज की ताकत हैं और उन्हें समान अधिकार व सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है। संवाद