कनीना। कनीना के गांव पोता निवासी साहिल यादव ने पहले प्रयास में नीट-2026 परीक्षा में 720 में से 630 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। महज 16.9 वर्ष की उम्र में मिली इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। साहिल आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ के छात्र हैं और प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव के पुत्र हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव समेत ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने साहिल को बधाई देते हुए भविष्य की कामना की। संवाद