फोटो 16नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईटीआई में एक साथ शपथ लेते हजारों नागरिक।स्रोत डीआईपीआरओ
- फोटो : संवाद
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नारनौल के आईटीआई मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नागरिकों ने एक साथ नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि यह अभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा। जिले के सभी सामाजिक संगठन, संस्थाएं और सरकारी विभाग अपने-अपने स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मुहिम का हिस्सा बनें।
उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक सेवा विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके शपथ पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकता है। शपथ पत्र लोगों को नशे से दूर रहने के संकल्प की याद दिलाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, एसडीएम अनिरुद्ध यादव तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन आदि अधिकारी भी मौजूद थे।