फोटो 30धागा बांधकर ग्रामीण पंचायत को अर्पित करते हुए विभाग के अधिकारी साथ में ग्राम सरपंच।स्र
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नारनौल के अंतर्गत ब्लॉक नारनौल के गांव दोचाना, अटेली के हसनपुर व कनीना के गांव इसराना में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल प्रबंधन एवं पंचायत हैंडओवर योजना के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत, विक्रम सिंह एवं मोहित कुमार ने जल बंधन के माध्यम से जल स्रोतों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मोटर चालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद