फोटो 26 बच्चों को सूर्य नमस्कार करवाते योगाचार्य। संस्थान
मंडी अटेली। विशेष योग अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला व योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयुष विभाग के आयुष योग असिस्टेंट व चंदपुरा योगशाला के प्रभारी अमित रोहिल्ला ने बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया व उसके फायदे के बारे में बताया। संवाद