फोटो 01 नवववाहित जोड़े को पौधा भेंट करती कृष्णा आर्या। स्वय
नारनौल। लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत कर्मचारी कॉलोनी में संकल्प संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नवविवाहित युवा प्रशांत एवं रौशनी को बालिका सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों में योगदान का संकल्प दिलाया गया और पौधा भेंट किया गया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं जिला पीएनडीटी सदस्य डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने बताया की जिले में बेटा बेटी अनुपात अभी भी असमान है जिसको संतुलित करने के लिए सभी को और समन्वित प्रयास करने होंगे और बेटियों की जन्मदर बढ़ानी होगी। संवाद