फोटो 02 राव वीरेंद्र सिंह की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित करते कार्यकर्ता। ग्रामीण
मंडी अटेली। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह की जयंती शुक्रवार को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के अटेली स्थित कार्यालय में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और प्रदेश व क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। संवाद