फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिंथेटिक ट्रैक पर निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा

Fri, 03 Apr 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 हकेंवि में बनाया गया सिंथेटिक ट्रैक। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 10.65 करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर लंबा और 8 लेन का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया गया है। इस ट्रैक पर अभ्यास कर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। इस ट्रैक से विश्वविद्यालय के 4000 खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


हकेंवि में वर्ष 2024 में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। दो साल बाद सिंथेटिक ट्रैक तैयार कर लिया गया। यह हरियाणा का राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित करने के लिए बड़ा ट्रैक है।
पहले खिलाड़ी बाहर तैयारी करते थे लेकिन अब संस्थान में ही सुविधा मिलेगी। संस्थान के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से 7 राष्ट्रीय स्तर के कोच खिलाड़ियों को अभ्यास करवाएंगे।
विज्ञापन

अब खिलाड़ियों को उच्च स्तर की तैयारी संस्थान में करवाई जाएगी। विभिन्न प्रकार की कूद के लिए ट्रे, डमी बोर्ड, लकड़ी बोर्ड की सुविधा दी गई है जबकि हैमर व डिस्कस के लिए संयुक्त रिंग व केज बनाई गई है।
ग्राउंड के चारों ओर 5 गेट सहित चेन-लिंक फेंसिंग, फुटपाथ, 1 लाख लीटर क्षमता का भूमिगत जल टैंक, सिंथेटिक ट्रैक के लिए उन्नत ड्रेनेज सिस्टम, प्रत्येक कोने पर 20 मीटर ऊंचे 4 हाई-मास्ट व स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।

ट्रैक पर इन खेलों का अभ्यास कर सकेंगे खिलाड़ी
सिंथेटिक ट्रैक पर विभिन्न खेलों की तैयारी की जा सकेगी। इन खेलों में 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1,500 मीटर, 5,000 मीटर, 10,000 मीटर की दौड़, 20 किलोमीटर वाक रेस व मैराथन, रिले रेस, ऊंची व लंबी कूद, शॉट पुट रिंग, जेवलिन थ्रो, डिस्कस व हैमर थ्रो, वाटर जंप हर्डल शामिल है।
वर्जन
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की ओर से खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विश्वविद्यालय का सिंथेटिक ट्रैक दक्षिण हरियाणा का राष्ट्रीय स्तर का सबसे बड़ा ट्रैक है। इससे विश्वविद्यालय के 4000 खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। संस्थान के 7 कोच खिलाड़ियों को तैयारी करवाएंगे।- डॉ. नीरज करणसिंह, पीआरओ, हकेंवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें